पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी कोर्ट में पेश, जानिए कितने दिन के रिमांड पर भेजा

Edited By Vijay, Updated: 23 Nov, 2022 09:30 PM

police recruitment paper leak case

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मंगलवार को कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले मुख्य आरोपी बिहार निवासी भरत यादव को 26 नवम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मंगलवार को आरोपी ने कांगड़ा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था तथा न्यायालय ने उसे 5 दिन की...

धर्मशाला (तनुज): पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में मंगलवार को कांगड़ा कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले मुख्य आरोपी बिहार निवासी भरत यादव को 26 नवम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मंगलवार को आरोपी ने कांगड़ा न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था तथा न्यायालय ने उसे 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में लिया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के रिमांड को लेकर न्यायालय में आवेदन किया। जिस पर न्यायालय ने आरोपी को अब 26 नवम्बर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपी से मामले में जुड़े अन्य आरोपियों को लेकर भी पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि हिमाचल में पेपर लीक करने से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। 

गौरतलब है कि बिहार निवासी भरत यादव की तलाश पुलिस एसआईटी लंबे समय से कर रही थी। आरोपी के अधिकतर साथी गिरफ्तार होने के बाद और बिहार पुलिस की ओर से उसके नाम के वारंट जारी होने के बाद मंगलवार को उसने कांगड़ा में शिखा लखनपाल की अदालत में आत्मसमर्पण किया था। इससे पहले भरत यादव के 2 अन्य साथियों विनीत कुमार निवासी शंकरपुर मुंगेर बिहार और वेद प्रकाश निवासी रामबिग्गा कुंड आथवन डिग्री नालंदा बिहार ने कांगड़ा में आत्मसमर्पण किया था जोकि पुलिस रिमांड पर हैं। 

हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 183 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें पुलिस थाना गग्गल में 91 आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज हैं जबकि अर्की पुलिस थाने में 29 लोगों और सीआईडी थाना भराड़ी में 61 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों से पुलिस ने अभी तक 10 लाख 34 हजार रुपए से अधिक की नकदी और 6 हजार रुपए नेपाली करंसी और अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। उधर, एसपी कांगड़ा डाॅ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में आत्मसमर्पण करने वाले भरत यादव को 26 नवम्बर तक पुलिस रिमांड पर न्यायालय ने भेजा है। मामले में जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ जारी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!