हिमाचल के ऊना में आधी रात को डोली धरती, लगे भूकंप के झटके; जानें कितनी थी तीव्रता

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Oct, 2026 09:53 AM

earthquake tremors felt in una

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार देर रात हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रिक्टर स्केल पर...

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में रविवार देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार देर रात हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में रिक्टर स्केल पर 2.5 तीव्रता का भूकंप आया। NCS ने बताया कि भूकंप के झटके भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार रात 11:48:35 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 31.618 N अक्षांश और 76.301 E देशांतर पर, 9 किलोमीटर की कम गहराई पर स्थित था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने "X" पर एक पोस्ट में कहा, "भूकंप की तीव्रता: 2.5, समय: 04/10/2026 23:48:35 IST, अक्षांश: 31.618 N, देशांतर: 76.301 E, गहराई: 9 किमी, स्थान: ऊना, हिमाचल प्रदेश।" फिलहाल, अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!