Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Oct, 2026 12:41 PM

विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय और उपमंडल-1 के सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा अन्य आवश्यक कार्यों के चलते पक्का भरो, गोपालनगर, श्याम नगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल,...
Hamirpur Power Cut : विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय और उपमंडल-1 के सहायक अभियंता कर्ण सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत तथा अन्य आवश्यक कार्यों के चलते पक्का भरो, गोपालनगर, श्याम नगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, घरियाणा मसंदा, हीरानगर, गंदा नौण, कृष्णानगर, केंद्रीय विद्यालय, न्यायिक अधिकारी आवास, नडियाणा, मटाहणी, विद्युत उपकेंद्र खग्गल से जुड़े 11 केवी रोपा, दड़ूही, ब्रांडा एवं नेरी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। 11केवी अणु-रंगस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि 10 अक्टूबर को मौसम खराब होने या अन्य अपरिहार्य कारणों से लाइनों की मरम्मत का कार्य नहीं हो पाएगा तो यह कार्य अगले सप्ताह किया जाएगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें