चंबा के इन इलाकों में 6 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Oct, 2026 02:15 PM

power supply will remain suspended in these areas of chamba on october 6

विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र चुवाड़ी में सामान्य रखरखाव कार्य तथा संबंधित 11 के.वी. फीडरों के रखरखाव कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति 6 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी।

चुवाड़ी (चंबा) : विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के अंतर्गत 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र चुवाड़ी में सामान्य रखरखाव कार्य तथा संबंधित 11 के.वी. फीडरों के रखरखाव कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति 6 अक्टूबर मंगलवार को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। 

इस शटडाऊन के दौरान 11 के.वी. चुवाड़ी, लाहड़, रायपुर, मलुंडा एवं होबार फीडरों से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल चुवाड़ी के एसडीओ राकेश कुमार ने दी है। उन्होंने चुवाड़ी, लाहडू, रायपुर, मलुंडा, होबार तथा संबंधित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!