खेतों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, 2 दिन से था लापता

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2021 12:08 AM

person committed suicide

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत लोहारा के गांव घोली में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार देस राज पुत्र खैम्बो राम पिछले 2 दिन से लापता था। उक्त व्यक्ति पहले भी बिना बताए घर से चला जाता था।

फतेहपुर (अजय): पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पंचायत लोहारा के गांव घोली में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार देस राज पुत्र खैम्बो राम पिछले 2 दिन से लापता था। उक्त व्यक्ति पहले भी बिना बताए घर से चला जाता था। इसलिए परिजनों ने उसके गायब होने पर ध्यान नहीं दिया लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसका बेटा अपने खेतों की तरफ गया तो वहां पिता को पेड़ से लटका हुआ देखा। लड़के के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए और इसकी जानकारी पंचायत उपप्रधान बाबू राम को दी गई। उपप्रधान ने फतेहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!