Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jun, 2026 10:13 PM

कांगड़ा-चंबा सीमा से सटे दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र नोडल जांगल में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर आए।
पालमपुर (सुरेश): कांगड़ा-चंबा सीमा से सटे दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र नोडल जांगल में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर आए। भूकंपीय अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। क्षेत्र में आबादी कम होने के कारण किसी भी प्रकार के जान-माल के नुक्सान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभागों के अनुसार स्थिति सामान्य है।