एक और सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर

Edited By prashant sharma, Updated: 31 Jul, 2020 11:20 AM

one more road accident one dead two serious

प्रदेश में सड़क हादसे रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को मंडी जिला में एक और सड़क हादसा हुआ है और इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है।

मंडी : प्रदेश में सड़क हादसे रूकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को मंडी जिला में एक और सड़क हादसा हुआ है और इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल के तहत आने वाले मन्योह गांव में यह हादसा हुआ है। एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बीती रात का है। मिली जानकारी के अनुसार मन्योह गांव के बसंत सिंह ने घटना के संदर्भ में पुलिस को सूचना दी।

उसने बताया कि वह रात करीब 9 बजे अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था तभी उसे गाड़ी के गिरने की जोरदार आवाज सुनाई दी। उसने तुरंत गांव के लोगों को इसकी सूचना और सभी की मदद से 200 फीट गहरी खाई में उतरकर घायलों को निकालकर उन्हें टिहरा अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रमेश चंद गांव लांबरी के रूप में हुई है। वहीं दो अन्य युवक जो घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रात को ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!