Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Sep, 2026 03:38 PM

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर पिछले 6 दिनों से लापता एक कार मंगलवार सुबह गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला। कार में सवार दोनों युवक भी मृत मिले हैं। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर हैं।
Kinnaur News : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर पिछले 6 दिनों से लापता एक कार मंगलवार सुबह गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला। कार में सवार दोनों युवक भी मृत मिले हैं। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा 9 सितंबर को हुआ था। मृतकों की पहचान अरविंदर नेगी (28 वर्षीय), पुत्र अनिल कुमार और प्रशांत गंधर्व (22 वर्षीय) पुत्र मनोहर लाल, निवासी गांव पोवारी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।रिकांगपिओ थाना पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को एक वाहन और उसमें सवार दो युवकों के गायब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद से ही पुलिस खोजबीन में जुटी हुई थीं। मंगलवार सुबह सर्च अभियान के दौरान मंगलाघाट खड्ड के पास वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दिया। वहीं, कार में सवार दोनों युवक भी मृत अवस्था में मिले हैं।
इधर, गहरी खड्ड होने के कारण पुलिस ने एनडीआरएफ और अन्य आपदा राहत टीमों से सहायता मांगी है। शवों को खड्ड से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें