Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Sep, 2026 05:48 PM

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
घर लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत धामवाड़ी के पास हुआ। मृतक की पहचान बलवंत सिंह, निवासी गांव गोक्सवाड़ी (तहसील चिड़गांव) के रूप में हुई है। वह शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि बलवंत सिंह जनगणना ड्यूटी से अपने घर लौट रहे थे, तभी धामवाड़ी के पास उनकी कार (नंबर HP 10बी 5690) सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच में शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें