Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Sep, 2026 10:38 AM

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरूवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो टैक्सी चालकों की मौत हो गई।
Chamba road accident : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरूवार रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो टैक्सी चालकों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर दिनका घार के पास हुआ। मृतकों की पहचान भरमौर निवासी रविंदर कुमार (39) और विशाल कुमार (32) के रूप में हुई है। दोनों मणिमहेश टैक्सी यूनियन से जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात को दोनों टैक्सी चालक लाहल पेट्रोल पंप से अपनी गाड़ी में ईंधन डलवाने गए थे। वापसी के दौरान घार के समीप बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को खाई से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। इस हादसे पर भरमौर से भाजपा विधायक जनक राज ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें