सड़क हादसों में एक की मौत, 2 गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 30 Oct, 2020 05:05 PM

one death in road accidents 2 injured

कांगड़ा जिला में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई है जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली दुर्घटना ज्वालामुखी के अंतर्गत सपड़ी में मोटर साइकिल (एचपी 36ए-3467) व एक अन्य वाहन टाटा की गाड़ी (एचपी 83-6785) की भिंड़त में मोटर साइकिल...

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा जिला में 2 अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई है जबकि 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली दुर्घटना ज्वालामुखी के अंतर्गत सपड़ी में मोटर साइकिल (एचपी 36ए-3467) व एक अन्य वाहन टाटा की गाड़ी (एचपी 83-6785) की भिंड़त में मोटर साइकिल सवार मलकीत सिंह व कुलदीप सिंह को चोटें आईं। मलकीत सिंह निवासी भनेड़ा तहसील खुंडिया की गंभीर हालत को देेखते हुए टांडा रैफ र किया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 304ए, 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एक अन्य मामले में शाहपुर पुलिस स्टेशन के तहत रैत में एक टिप्पर (एचपी 38डी-4482) व मोटर साइकिल (एचपी 39डी-1329) में टक्कर से बाइक चालक शुभम निवासी लदवाड़ा घायल हो गया। घायल का डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!