भयानक हादसा: मंदिर से लौट रहे परिवार की कार के उड़े परखच्चे, पति-पत्नी की मौत...बेटी गंभीर घायल

Edited By Vijay, Updated: 31 Jul, 2026 01:27 PM

rocks fell on car husband and wife dies daughter seriously injured

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में वीरवार को एक भयानक हादसा सामने आया है। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार रानाबाग-देऊरी मार्ग पर पहाड़ी से अचानक गिरी भारी-भरकम चट्टानों की...

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी उपमंडल में वीरवार को एक भयानक हादसा सामने आया है। इस हादसे में जहां पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार रानाबाग-देऊरी मार्ग पर पहाड़ी से अचानक गिरी भारी-भरकम चट्टानों की चपेट में आने से एक कार नाले में पलट गई। इस हादसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बृज ठाकुर और उनकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब पौने 11 बजे उस समय हुआ जब डॉ. बृज अपने परिवार के साथ खुढीजल मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। रानाबाग-देऊरी मार्ग पर सफर के दौरान अचानक पहाड़ी दरकी और बड़ी-बड़ी चट्टानें सीधे उनकी चलती कार पर आ गिरीं। चट्टानों के भारी दबाव और धक्के के कारण कार अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़े गए।

PunjabKesari

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर पर गहरी चोटें आने के कारण डॉ. बृज और उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया था। रैस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उनकी बेटी को गंभीर हालत में कार से बाहर निकाला। उसे तुरंत आनी स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस दुखद घटना से रामपुर और आनी क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!