पुलिस को नाके पर मिली सफलता, शराब की खेप सहित ऐसे दबोचा व्यक्ति

Edited By Vijay, Updated: 22 Apr, 2021 11:44 PM

one arrested with liquor

उपमंडल पांवटा साहिब के खोदरी माजरी में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघपुरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किल्लोड़ की तरफ से खोदरी...

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के खोदरी माजरी में पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघपुरा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि किल्लोड़ की तरफ से खोदरी माजरी की तरफ एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर आ रहा है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खोदरी माजरी सड़क पर नाका लगाया।

इस दौरान सामने से राम कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी खोदरी माजरी पैदल आया, जिसके पास एक बैग में ट्यूब रखी हुई थी। पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 18 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!