​नगरोटा सूरियां चोरी मामला: पड़ोसी युवक ने ही की थी चोरी, इतना सोना बरामद

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jun, 2024 04:20 PM

nagarota suriya stolen gold recovered

नगरोटा सूरियां में रविवार को पंचायत के वार्ड नंबर 2 में दिन में हुई चोरी करने वाले चोर को करीब 10 घंटे के अंदर ही पुलिस ने पकड़ लिया।

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): नगरोटा सूरियां में रविवार को पंचायत के वार्ड नंबर 2 में दिन में हुई चोरी करने वाले चोर को करीब 10 घंटे के अंदर ही पुलिस ने पकड़ लिया। चोर की पहचान विकास कुमार निवासी नगरोटा सूरियां के रूप में हुई है और वह पीड़ित का पड़ोसी ही निकला। चोरी का आरोपी विकास कुमार अपने माता पिता के साथ किराए के मकान में रहता है और मोबाइल की दुकान करता है। बीते कल रविवार को नगरोटा सूरियां के वार्ड दो निवासी शिव कुमार शर्मा के घर से करीब 20 तोले से अधिक सोना तथा नगद करीब 7000 रुपए उस समय चोरी हो गए जब वह परिवार सहित रिश्तेदार के घर गया था।

नगरोटा सूरिया पुलिस चौकी प्रभारी अविंद्र कुमार तथा हवलदार विजय कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सोमवार सुबह पुलिस ने शक के आधार पर विकास से पूछताछ शुरू की तो उससे 16 तोले से अधिक सोना जो कि उसने श्मशान घाट की तरह जाने बाले रास्ते में झाड़ियां में छुपा कर रखा था मौके पर बरामद कर लिया। जबकि बाकी सोना और नगद राशि की भी जांच की जा रही है। मौके पर डीएसपी वीर सिंह, एसएचओ ज्वाली प्रीतम जरियाल भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस बात की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!