Edited By Kuldeep, Updated: 15 Sep, 2026 09:11 PM

गग्गल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान इजराइली मूल के एक यात्री के पंजीकृत बैग से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है।
गग्गल (वीरेंद्र): गग्गल एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान इजराइली मूल के एक यात्री के पंजीकृत बैग से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। कारतूस बैग की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान दिखाई दिया। यात्री धर्मशाला से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-2451 से यात्रा करने वाला था। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज रोहित सोनी की सूचना पर गग्गल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद यात्री के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुकद्दमा नंबर 113/26 दिनांक 15 सितम्बर 2026 को दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जिंदा कारतूस यात्री के बैग में कैसे पहुंचा। मामले की आगामी जांच मुख्य आरक्षी विकास भट्ट कर रहे हैं।