Kangra: नूरपुर में मारुति कार से 3 किलो 700 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद, ज्वाली का तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 12 Sep, 2026 08:09 PM

poppy husk recovered from car smuggler arrested

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए नूरपुर की टीम ने राजा का तालाब क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 किलो 700 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) के साथ एक...

नूरपुर (राकेश): पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए नूरपुर की टीम ने राजा का तालाब क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 किलो 700 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मारुति 800 कार को भी जब्त कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
एएसपी धर्मचंद वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 12 सितम्बर को सीआईए नूरपुर की टीम गनोह बाजार और राजा का तालाब क्षेत्र में गश्त और नशा विरोधी चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी मारुति कार में भारी मात्रा में चूरा-पोस्त लेकर राजा का तालाब क्षेत्र में ग्राहकों की तलाश में घूम रहा है।

कार की पिछली सीट पर छिपाया था नशा
सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संदिग्ध मारुति 800 कार (HP 54A-0157) को रोककर उसकी विधिवत तलाशी ली। चैकिंग के दौरान कार की पिछली सीट पर पारदर्शी पॉलीथीन बैगों में छिपाकर रखा गया कुल 3 किलो 700 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 
पुलिस ने मौके पर ही कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 48 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव ज्योर व तहसील ज्वाली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रैहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 और 25 के तहत एफआईआर संख्या 87 दर्ज की गई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस नैटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!