Kangra: घर के बरामदे में बैठे काल ने मारा झपटा...55 वर्षीय महिला की गई जान, इलाके में पसरा मातम

Edited By Vijay, Updated: 10 Sep, 2026 05:10 PM

snake bite case in jawali

कांगड़ा जिले के ज्वाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घनेई गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां सांप के डसने से 55 वर्षीय एक महिला की डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) में उपचार के दौरान मौत हो गई है।

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा जिले के ज्वाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घनेई गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां सांप के डसने से 55 वर्षीय एक महिला की डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  मृतका की पहचान 55 वर्षीय पुष्पा देवी निवासी गांव घनेई (ज्वाली) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह के समय पेश आया, जब पुष्पा देवी अपने घर के बरामदे में आई थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने का पता चलते ही घबराए परिजन तुरंत महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ज्वाली ले गए। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर दिया।

टांडा अस्पताल में महिला को बचाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन जहर का असर अधिक होने के कारण उपचार के दौरान पुष्पा देवी ने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!