Shimla: नगर निगम शुरू करने जा रहा व्यवस्था, अब ये काम करने पर पास होगा भवन का नक्शा

Edited By Vijay, Updated: 27 Jul, 2024 04:46 PM

municipal corporation shimla

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब भवन निर्माण के लिए नक्शा तभी पास किया जाएगा...

शिमला (वंदना): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब भवन निर्माण के लिए नक्शा तभी पास किया जाएगा, जब भवन मालिक एक पेड़ लगाएंगे और उसकी देखभाल का प्रमाण पत्र देंगे। इस नियम के अनुसार, नगर निगम की टीम पेड़ लगाने की साइट का निरीक्षण करेगी और उसके बाद ही भवन का नक्शा पास किया जाएगा।

यह निर्णय शिमला में कंक्रीट के जंगलों में परिवर्तित हो रहे क्षेत्रों को पुनः हरा-भरा बनाने की दिशा में लिया गया है। हाल के वर्षों में शिमला में तेजी से भवन निर्माण हुआ है, जिसमें कई पेड़ काटे गए हैं। इसके चलते पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने इस नई नीति को लागू करने का प्रस्ताव रखा है, जिसे सोमवार को नगर निगम सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। सदन में चर्चा और स्वीकृति के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जाएगा।

मेयर सुरेंद्र चौहान के अनुसार इस योजना को शहर में लागू करने के लिए एक विस्तृत पॉलिसी डॉक्यूमैंट तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत भवन मालिक को मौके पर जाकर निगम की टीम को पेड़ लगाने और उसकी देखभाल के संबंध में शपथ पत्र देना होगा। भवन मालिक शहर के किसी भी जंगल या अपने इलाके के आसपास के क्षेत्र में पेड़ लगा सकते हैं। नगर निगम पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर हो गया है और इसी दृष्टिकोण से यह प्रस्ताव सदन में चर्चा के लिए रखा जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!