Kangra: CIA टीम ने घर पर मारा छापा, 41.40 ग्राम चिट्टे के साथ मां-बेटा गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 15 May, 2026 05:05 PM

mother and son arrested with heroin

पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गांव भदरोया के एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर 41.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

ठाकुरद्वारा (गगन): पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गांव भदरोया के एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर 41.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त मां और बेटे को गिरफ्तार किया है।

सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे छिपाई थी खेप
मिली जानकारी के अनुसार सीआईए की टीम को भदरोया क्षेत्र में लंबे समय से नशे की बिक्री से जुड़ी गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भदरोया के एक घर में अचानक दबिश दी। जब पुलिस ने घर की गहनता से तलाशी ली तो सिलाई मशीन के स्टैंड के नीचे बड़ी चालाकी से छिपाकर रखा गया एक पैकेट मिला। पुलिस ने जब पैकेट को खोलकर जांच की तो उसमें से 41.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने नशे की खेप को कब्जे में लेकर मौके से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय वनीता देवी पत्नी दरबारी लाल और उसके 24 वर्षीय बेटे अमन के रूप में हुई है, जो वार्ड नंबर-3, भदरोया के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब पकड़े गए मां-बेटे से पूछताछ कर रही है। इस बात की गहराई से जांच की जा रही है कि आरोपी ये खेप कहां से खरीद कर लाए थे और किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस का मुख्य लक्ष्य इस ड्रग नैटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और मुख्य सप्लायर तक पहुंचना है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!