Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2026 05:55 PM

चम्बा जिले के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल (टांडा) में मौत हो गई।
कांगड़ा (कालड़ा): चम्बा जिले के एक व्यक्ति की उपचार के दौरान डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल (टांडा) में मौत हो गई। पुलिस जानकारी अनुसार 56 वर्षीय कल्याण सिंह, निवासी गांव बंगड़ी, तहसील एवं जिला चंबा, लोक निर्माण विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। 4 जून को घर से जाते समय वह रास्ते में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा मैडीकल कॉलेज रैफर किया गया। टांडा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।