Kangra News: नूरपुर में CIA Team का बड़ा एक्शन, 15.43 ग्राम चिट्टे के साथ अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2026 02:42 PM

interstate drug smuggler arrested

हिमाचल प्रदेश को नशे के जाल से बचाने के लिए चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूरपुर की सीआईए टीम ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को 15.43 ग्राम हैरोइन के साथ...

इंदौरा/नूरपुर (अजीज/रुशांत): हिमाचल प्रदेश को नशे के जाल से बचाने के लिए चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नूरपुर की सीआईए टीम ने अंतर्राज्यीय नशा तस्करी के आरोप में पंजाब के एक व्यक्ति को 15.43 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इस नशीली खेप को नूरपुर बस स्टैंड पर स्थानीय ग्राहकों को बेचने और सप्लाई करने की फिराक में था।

इस कार्रवाई के संदर्भ में आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने बताया कि शनिवार को सीआईए की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली कि नूरपुर बस स्टैंड परिसर में एक व्यक्ति मादक पदार्थ की खेप के साथ मौजूद है और उसे बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने नियमानुसार आरोपी के कैरी बैग की तलाशी ली, तो उसमें रखे कपड़ों के बीच छिपाया गया एक पॉलिथीन लिफाफा बरामद हुआ। जांच करने पर उसमें से 15.43 ग्राम हैरोइन पाई गई। पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी की पहचान 47 वर्षीय मंगा सिंह पुत्र साधु सिंह, निवासी बस्ती प्रीतनगर, तहसील एवं जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है। पुलिस थाना नूरपुर में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की तह तक जाने में जुट गई है। एसपी इल्मा अफरोज के अनुसार मामले की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पंजाब में यह नशीली खेप किस सरगना से लेकर आया था और हिमाचल प्रदेश में इसे किन स्थानीय लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का स्पष्ट लक्ष्य नशा तस्करों के इस पूरे अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करना है।

पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि नशा माफिया के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशा तस्करी या किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की भनक लगती है, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!