Kangra: रानीताल में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मामला दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 12:38 PM

bankhandi road accident

पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत चौकी रानीताल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के एक मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बनखंडी (राजीव शर्मा): पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत चौकी रानीताल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के एक मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता संजीव मिश्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पलोटी रानीताल के समीप एच.पी-83ए-8599 नंबर के वाहन के चालक ने तेज गति, लापरवाही तथा सड़क की गलत दिशा में वाहन चलाते हुए शिकायतकर्ता के वाहन को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप कुमार धवल ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!