Himachal: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी में खोला कैंप कार्यालय, बोले-'मैंने अपना वायदा निभाया'

Edited By Vijay, Updated: 09 Oct, 2024 03:05 PM

minister vikramaditya singh opened camp office in mandi

लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह लोकसभा चुनावों में किया अपना वायदा पूरा कर दिया है। उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों से वायदा किया था कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए वह यहां अपना कैंप कार्यालय खोलेंगे ताकि विकास...

मंडी (रजनीश): लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह लोकसभा चुनावों में किया अपना वायदा पूरा कर दिया है। उन्होंने चुनाव के दौरान लोगों से वायदा किया था कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए वह यहां अपना कैंप कार्यालय खोलेंगे ताकि विकास कार्यों के लिए लोगों को शिमला न आना पडे़। कैंप कार्यालय मंडी में राजमहल में खोला गया है। कैंप कार्यालय खोलने के अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जब वह मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे थे तो उन्होंने लोगों से वायदा किया था कि वह लोगों की सुविधा के लिए यहां कैंप कार्यालय खोलेंगे। इसी वायदे को निभाते हुए यह कैंप कार्यालय खोला गया है। 
PunjabKesari

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके पिताजी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से लंबे समय से गहरा रिश्ता रहा। इस रिश्ते को कायम रखना और यहां के विकास कार्यों को आगे ले जाना उनका दायित्व है, जिसे निभाते हुए कार्यालय खोला गया है। उन्होंने बताया कि यह कैंप कार्यालय उन्होंने निजी संसाधनों से खोला है। उन्होंने कहा कि इस कैंप कार्यालय में मंडी संसदीय क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के किसी भी कोने से आए लोग यहां अपनी समस्या को रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह यहां उपस्थित नहीं होंगे तो उनके स्टाफ के कर्मचारी यहां उपस्थित रहेंगे। यहां प्राप्त समस्या के समाधान के लिए उसे तुरंत शिमला उनके कार्यालय भेजा जाएगा। उनका जैसे शिमला में कार्यालय चलता है उसी अनुरूप यह कार्यालय काम करेगा। उनका यह प्रयास रहेगा की ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिले।
PunjabKesari 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के लिए वह सांसद कंगना रनौत का जो भी सहयोग हो सकेगा, करेंगे। उन्होंने कहा कि हम सब को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल के विकास को आगे ले जाना है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार से वह सड़कों के निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए लेकर आए हैं। उनका प्रयास रहेगा कि मंडी और कुल्लू जिलों के लिए बड़े प्रोजैक्ट लेकर आएं। उन्होंने कहा कि जब भी भविष्य में केन्द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय से हिमाचल प्रदेश के लिए कोई प्रोजैक्ट आता है तो उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वह मंडी शहर के लिए भी प्रोजैक्ट लाएं। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी के विकास के लिए वह पूरी तरह से वचनबद्ध हैं। विकास एक लम्बा रास्ता है इसे हमें मिलकर तय करना है। यहां के लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे, इसके लिए इस कार्यालय को खोला है ताकि विकासात्मक कार्य निरंतर चलते रहें। इस अवसर पर पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चम्पा ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!