Kangra: मंडी-पठानकोट एनएच पर पैरापिट से टकराकर टिप्पर सवार की मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Sep, 2026 07:53 PM

padhar road accident one dead

मंडी-पठानकोट एनएच पर बुधवार रात करीब 8.40 बजे साहल पुल के पास एक सड़क हादसे में टिप्पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई है।

पधर (किरण): मंडी-पठानकोट एनएच पर बुधवार रात करीब 8.40 बजे साहल पुल के पास एक सड़क हादसे में टिप्पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार टिप्पर पधर से मंडी की तरफ जा रहा था। साहल पुल के पास चालक ने टिप्पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते टिप्पर पुल के साथ बने पैरापिट से जा टकराया। टक्कर के बाद टिप्पर में सवार सतीश कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी साहल, डाकघर कुन्नू व तहसील पधर फ्रंट शीशे से बाहर गिरकर टिप्पर के अगले टायर के नीचे आ गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से सतीश कुमार को टायर के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल चालक भूपेंद्र पाल व सतीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पधर लाया गया, जहां सतीश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!