Edited By Swati Sharma, Updated: 06 Sep, 2026 12:20 PM

उपमंडल बल्ह के ढांगू गांव में 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राहुल (25 वर्षीय) पुत्र हरीश निवासी गांव ढांगू के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राहुल के माता-पिता पहले ही गुजर गए हैं और वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था।
Mandi News : उपमंडल बल्ह के ढांगू गांव में 25 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राहुल (25 वर्षीय) पुत्र हरीश निवासी गांव ढांगू के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, राहुल के माता-पिता पहले ही गुजर गए हैं और वह अपने दादा-दादी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह 10 बजे राहुल जब अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो दादी ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर उसे तोड़कर अंदर देखा गया। इस दौरान राहुल पंखे से लटका हुआ मिला। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए मैडीकल कालेज नेरचौक लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें