MC Shimla Election Result : नगर निगम शिमला पर कांग्रेस का कब्जा, 24 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल

Edited By Vijay, Updated: 04 May, 2023 08:32 PM

mc shimla election result 2023

नगर निगम शिमला में कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई है। 34 वार्डों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत हासिल कर टाऊन हाल पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस निगम की सत्ता से पिछले एक दशक से बाहर है, लेकिन अब कांग्रेस ने प्रचंड जीत के साथ वापसी की है, जबकि...

शिमला (ब्यूरो):  नगर निगम शिमला में कांग्रेस की एकतरफा जीत हुई है। 34 वार्डों में से कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत हासिल कर टाऊन हाल पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस निगम की सत्ता से पिछले एक दशक से बाहर है, लेकिन अब कांग्रेस ने प्रचंड जीत के साथ वापसी की है, जबकि भाजपा केवल 9 सीटों पर ही सिमट गई है। इसमें से 7 सीटों पर भाजपा की महिला पार्षद जीत कर आई हैं। वहीं माकपा केवल वामपंथियों का गढ़ समरहिल वार्ड को बचाने में ही कामयाब हुई है। समरहिल वार्ड में केवल माकपा एक सीट पर खाता खोल पाई है, जबकि आम आदमी पार्टी पहली बार शिमला में नगर निगम चुनाव में उतरी थी। आप ने 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं। वहीं नगर निगम चुनाव में 9 निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। इनमें से कोई भी निर्दलीय उम्मीदवार जीत नहीं पाया है। 

2 पूर्व मेयर हारे चुनाव
नगर निगम के इस चुनाव में 2 पूर्व मेयर भी चुनाव हार गए हैं। संजौली से सत्या कौंडल और कृष्णानगर से पूर्व मेयर रहे सोहन लाल भी चुनाव हार गए हैं, जबकि कांग्रेस और भाजपा के कई सिटिंग पार्षद भी चुनाव हारे हैं। कांग्रेस की ओर से 8 पूर्व पार्षद जीत कर निगम सदन में पहुंचे हैं, जबकि भाजपा की ओर से 3 सिटिंग पार्षद दोबारा जीत कर नगर निगम सदन में पहुंचे हैं। 

मंत्रियों की परफॉर्मैंस भी रही बेहतर, शिमला ग्रामीण हलके से 4 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
अपने चुनावी हलकों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात किए गए शिमला शहर के तीनों विधायक व मंत्रियों की परफॉर्मैंस में भी सुधार हुआ है। शिमला ग्रामीण से नगर निगम में 4 वार्ड आते हैंं। ग्रामीण से मंत्री व विक्रमादित्य सिंह विधायक हैं। इन्होंने अपने सभी चारों वार्डों में जीत हासिल करवाई है। चारों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिलाया है। चुनाव के दौरान सरकार ने अपने सभी मंत्रियों को फील्ड में उतारा था। इस दौरान यह भी देखा जाना था कि किस वार्ड से मंत्री और विधायक कांग्रेस को कितनी सीटें जिताने में कामयाब होते हैं। ग्रामीण से कांग्रेस को टुटू, मज्याठ, बालूगंज और कच्चीघाटी वार्डों में जीत मिली है। 

अनिरुद्ध सिंह कसुम्पटी से 12 में से केवल जिता पाए 7 वार्ड 
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम के 12 वार्ड आते हैं। यहां से पंचायती राज मंत्री अनिरुद्व सिंह विधायक है। इस हलके से कांग्रेस को 12 में से केवल 7 वार्डों में ही जीत मिली है। पंथाघाटी, कसुम्पटी, पटयोग और न्यू शिमला वार्ड से कांग्रेस को हार मिली है। इसके अलावा शिमला शहर से विधायक हरीश जनारथा की परफॉर्मैंस भी बेहतर रही है। शहरी में 18 वार्ड नगर निगम के आते हैं। इसमें से 15 वार्ड कांग्रेस की झोली में गए हैं। हरीश जनारथा का भी शहरी क्षेत्र में पूरा दबदबा रहा है। 

यहां देखिए कौन कहां से जीता

वार्ड नंबर-1 भराड़ी से भाजपा की मीना चौहान को विजयी घोषित किया गया।

 वार्ड नंबर 1 भराड़ी   कुल 1612 मत
 जितेन्द्र चौधरी  604
 मीना चौहान  986
 शाम लाल   11
 नोटा  11


वार्ड नंबर-2 रुल्दूभट्टा से भाजपा की सरोज ठाकुर ने जीत हासिल की। 

 वार्ड नंबर 2 रुल्दूभट्टा  कुल 2166 मत
 सरोज ठाकुर  1082
 सत्या वर्मा  1055
 अतुला सूद  16
 नोटा  13


वार्ड नंबर-3 कैथू से कांग्रेस की कांता सुयाल विजयी घोषित। 

 वार्ड नंबर 3 कैथू  कुल 1703 मत
 कान्ता सुयाल  1021
 कमलजीत  659
 नोटा  23

 
वार्ड नंबर-4 अनाडेल से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप ने जीत हासिल की। 

 वार्ड नंबर 4 अनाडेल   कुल 1856 मत
 सपना कश्यप  837
 उर्मिला कश्यप  1002
 नोटा  17


वार्ड नंबर-5 समरहिल से सीपीआईएम के वीरेंद्र ठाकुर विजयी घोषित।

 वार्ड नंबर 5 समरहिल   कुल 1810 मत
 शैली शर्मा  481
 जगदीश ठाकुर  609
 वीरेन्द्र ठाकुर  687
 बाबूराम नाहर  15
 नोटा   18

 
वार्ड नंबर-6 टूटू से कांग्रेस की मोनिका भारद्वाज ने जीत हासिल की।

 वार्ड नंबर 6 टुटू  कुल 1617 मत
 मीनाक्षी गोयल  508
 मोनिका भारद्वाज  669
 दीक्षा ठाकुर  426
 नोटा  14


वार्ड नंबर-7 मज्याठ से कांग्रेस की अनीता शर्मा विजयी घोषित।  

 वार्ड नंबर 7 मज्याठ   कुल 1099 मत
 अनिता शर्मा  875
 निर्मला चौहान  218
 नोटा  06

 
वार्ड नंबर-8 बालूगंज से कांग्रेस प्रत्याशी दलीप थापा चुनाव जीते।

 वार्ड नंबर 8 बालूगंज  कुल 1378 मत
 किरण बावा  537
 दलीप थापा  816
 राम गोपाल  21
 नोटा  04

 
वार्ड नंबर-9 कच्ची घाटी से कांग्रेस प्रत्याशी किरण शर्मा विजयी घोषित। 

 वार्ड नंबर 9 कच्चीघाटी  कुल 1619 मत
 अलका कंवर  753
 सरिता सिंह  27
 किरण शर्मा  825
 नोटा  14

 
वार्ड नंबर-10 टूटीकंडी से कांग्रेस प्रत्याशी उमा कौशल विजयी घोषित।

 वार्ड नंबर 10 टूटीकंडी  कुल 1924 मत
 रमला बिजलवान  39
 उमा कौशल  1193
 रितु गौतम  672
 नोटा  20

 
वार्ड नंबर-11 नाभा से कांग्रेस प्रत्याशी सिमी नंदा विजयी घोषित।

 वार्ड नंबर 11 नाभा  कुल 1579 मत
 सिमी नंदा  855
 हिमा देवी  708 
 नोटा  16

 
वार्ड नंबर-12 फागली वार्ड से भाजपा प्रत्याशी कल्याण चंद धीमान जीते। 

 वार्ड नंंबर 12 फागली  कुल 1674 मत
 कल्याण चन्द धीमान  872
 रूप चन्द  759
 धीरज  17
 नोटा   26


वार्ड नंबर-13 कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी बिट्टू कुमार विजयी घोषित। 

 वार्ड नंबर 13 कृष्णानगर   कुल 2303 मत
 बिट्टू कुमार  865
 अनिता  16
 राज पाल  134
 अमित  180
 विप्पन सिंह  842
 सोहन लाल  249
 नोटा  17

 
वार्ड नंबर-14 राम बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला ने जीत हासिल की। 

 वार्ड नंबर 14 रामबाजार  कुल 1763 मत
 सुनन्दा करोल  857
 सुषमा कुठियाला  891
 नोटा  15

 
वार्ड नंबर-15 लोअर बाजर से कांग्रेस प्रत्याशी उमंग बांगा विजयी घोषित।  

 वार्ड नंबर 15 लोअर बाजार  कुल 1349 मत
 भारती सूद  480
 मीरा कुकरेजा  13
 उमंग बांगा  842
 नोटा  14

 
वार्ड नंबर-16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम जीते।

 वार्ड नंंबर 16 जाखू   कुल 1055 मत
 राजन अग्रवाल  366
 अतुल गौतम  679
 नोटा  10 

 
वार्ड नंबर-17 बैनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया विजयी घोषित। 

 वार्ड नंबर 17 बैनमोर  कुल 1514 मत
 अनुप वैद  683
 शीनम कटारिया  799
 अपूर्व शर्मा  16
 नोटा  16

 
वार्ड नंबर-18 इंजनघर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा जीते। 

 वार्ड नंबर 18 इंजनघर  कुल 1679 मत
 आरती चौहान  172
 सुधीर  42
 विकास थापटा  575
 अंकुश वर्मा  881
 नोटा  09

 
वार्ड नंबर-19 संजौली चौक से कांग्रेस की ममता चंदेल विजयी घोषित। 

 वार्ड नंंबर 19 संजौली चौक  कुल 2025 मत
 सत्या कौन्डल  905
 ममता चन्देल  1101
 नोटा  19

 
वार्ड नंबर-20 अप्पर ढली से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मेहता ने जीत हासिल की।

 वार्ड नंबर 20 अप्पर ढली   कुल 1384 मत
 नरेन्द्र चौहान  654
 कमलेश मेहता  724
 नोटा  06

 
वार्ड नंबर-21 लोअर ढली से कांग्रेस प्रत्याशी विशाखा मोदी विजयी घोषित। 

 वार्ड नंबर 21 लोअर ढली  कुल 1397 मत
 विशाखा मोदी  880
 संगीता  501
 नोटा  15

 
वार्ड नंबर-22 शांति विहार से कांग्रेस के विनीत शर्मा जीते।

 वार्ड नंबर 22 शांति विहार  कुल 1558 मत
 विनीत शर्मा  1118
 देवेन्दर शर्मा  413
 हरविंदर सिंह  18
 नोटा  09


वार्ड नंबर-23 भट्टाकुफर से कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर जीते।

 वार्ड नंबर 23 भट्टाकुफर  कुल 1066 मत
 नरेन्दर ठाकुर  700
 सुशांत चौहान  358
 नोटा  08

 
वार्ड नंबर-24 सांगटी से कांग्रेस के कुलदीप ठाकुर जीते।

 वार्ड नंबर 24 सांगटी  कुल 2207 मत
 कमल किशोर   520
 कुलदीप ठाकुर  983
 गुरुनाम सिंह  11
 कपिल देव  684
 नोटा  09

 
वार्ड नंबर-25 मल्याणा से कांग्रेस की शांता वर्मा ने हासिल की जीत।

 वार्ड नंबर 25 मल्याणा  कुल 784 मत
 अम्बिका ठाकुर  368
 शांता वर्मा  407
 विमला देवी  06
 नोटा  03

 
वार्ड नंबर-26 पंथाघाटी से भाजपा की कुसुम ठाकुर जीतीं।

 वार्ड नंबर 26 पंथाघाटी  कुल 1185 मत
 कुसुम चौहान  274
 नेहा ठाकुर  239
 कुसुम ठाकुर  645
 तरुणा मिश्रा  18
 नोटा  09

 
वार्ड नंबर-27 कसुम्पटी से भाजपा की रचना शर्मा जीतीं।

 वार्ड नंबर 27 कसुम्पटी  कुल 1553 मत
 रचना शर्मा  907
 लक्ष्मी चौहान  628
 संगीता  08
 नोटा  10 

 
वार्ड नंबर-28 छोटा शिमला कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान जीते।

 वार्ड नंबर 28 छोटा शिमला  कुल 2253 मत
 सुरेन्द्र चौहान  1397
 संजीव लाल  11
 संजीव चौहान (पिंकू)  840
 नोटा  04

 
वार्ड नंबर-29 विकासनगर कांग्रेस की रचना भारद्वाज विजयी घोषित।

 वार्ड नंबर 29 विकासनगर  कुल 2319 मत
 रमा कुमारी  524
 सोनम पंवर  09
 रचना भारद्वाज  1297
 मंजुला चौहान  481
 नोटा  08

 
वार्ड नंबर-30 कंगनाधार से कांग्रेस के राम रत्न वर्मा की जीत।

 वार्ड नंबर 30 कंगनाधार  कुल 1090 मत
 रेनू चौहान  451
 दिना नाथ शर्मा  43
 जीवन कुमार शर्मा  36
 राम रत्न वर्मा  549
 नोटा   11

 
वार्ड नंबर-31 पटयाेग से भाजपा की आशा शर्मा की जीत।

 वार्ड नंबर 31 पटयोग  कुल 1460 मत
 आशा शर्मा  690
 हरीश कुमार  128
 दीपक रोहाल  627
 नोटा  15

 
वार्ड नंबर-32 न्यू शिमला से भाजपा की निशा ठाकुर विजयी घोषित।

 वार्ड नंबर 32 न्यू शिमला  कुल 1461 मत
 निशा ठाकुर  749
 कुसुम लता ठाकुर  691
 सत्या भरयाल  13
 नोटा  08

 
वार्ड नंबर-33 खलीनी से कांग्रेस के चमन प्रकाश जीते।

 वार्ड नंबर 33 खलीनी  कुल 2345 मत
 चमन प्रकाश  1158
 दलीप सिंह  10
 पूर्णमल  1150
 नोटा  27

 
वार्ड नंबर-34 कनलोग से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक पठानिया विजयी।

 वार्ड नंबर 34 कनलोग  कुल 1874 मत
 आरती शर्मा  41
 आलोक पठानिया  1084
 अनिल कौंडल  77
 बृज सूद  650
 नोटा  22

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!