Shimla: एसआईआर पर भ्रम फैलाने की कांग्रेस और वामपंथी दलों की साजिश सफल नहीं होगी : त्रिलोक कपूर

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Oct, 2026 07:07 PM

shimla sir conspiracy

भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी और वामपंथी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम किसी भी स्थिति में सफल नहीं होगा।

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी और वामपंथी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम किसी भी स्थिति में सफल नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर देश में राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। त्रिलोक कपूर ने कहा कि आज कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा से जुड़े कुछ नेता खुलेआम 'रेजीम चेंज' की बात कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी बयानबाजी से प्रतीत होता है कि कांग्रेस भारत में बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी राजनीतिक अस्थिरता की परिस्थितियां पैदा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को असंवैधानिक दबाव के माध्यम से अस्थिर करने की किसी भी सोच का भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां सत्ता परिवर्तन का एकमात्र संवैधानिक रास्ता जनता का जनादेश है। किसी भी राजनीतिक दल को लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करके देश में अराजकता का वातावरण बनाने का अधिकार नहीं है।

एसआईआर की प्रक्रिया का समर्थन करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की बुनियादी आवश्यकता है। प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए, जबकि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम कानून के विरुद्ध सूची में शामिल नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा, “हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि देश में किसी भी गैरकानूनी घुसपैठिए को अवैध तरीके से मतदान नहीं करने दिया जाना चाहिए। भारत के चुनावों में मतदान का अधिकार केवल कानून के अनुसार पात्र भारतीय नागरिकों को है।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!