Himachal: नशा तस्करी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश; अवैध पिस्टल, कारतूस व चिट्टे सहित अमृतसर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 30 Jul, 2026 03:39 PM

main supplier arrested from amritsar with illegal pistol cartridges and heroin

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति से काम कर रही बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के अमृतसर से इस रैकेट के मुख्य सप्लायर को...

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति से काम कर रही बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के एक बड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के अमृतसर से इस रैकेट के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चिट्टा, एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस पूरे नैटवर्क का खुलासा 27 जुलाई को हुई एक कार्रवाई के बाद हुआ। बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने स्वारघाट थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान तीन तस्करों को 27.60 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (48) और अनिल राठी (30) दोनों निवासी राजलुगड़ी, डाकघर गनौर, जिला सोनीपत (हरियाणा) तथा नीरत सिंह (41) निवासी लपाह, डाकघर मदाना व जिला कुल्लू के रूप में हुई थी। इस संदर्भ में स्वारघाट थाने में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की और उनके डिजिटल व इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्योंका गहराई से विश्लेषण किया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि बरामद किया गया चिट्टा पंजाब के अमृतसर निवासी विजय कुमार से खरीदा गया था। पुख्ता सुराग मिलने के बाद बिलासपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने पंजाब का रुख किया। टीम ने गत दिवस अमृतसर के सुल्तानविंड क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य सप्लायर विजय कुमार पुत्र प्रेम कुमार को धर दबोचा। जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12.46 ग्राम चिट्टा, 1 अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

5 मामलों में पहले से नामजद है शातिर तस्कर
पुलिस जांच में यह भी सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि विजय कुमार लंबे समय से हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की सप्लाई कर रहा था। वह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ हिमाचल व पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से ही 5 मामले दर्ज हैं। ये मामले अमृतसर (पंजाब) के साथ-साथ हिमाचल के कुल्लू और ऊना जिलों में हैरोइन तस्करी से जुड़े हैं।

आरोपी के वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल चिट्टा बरामदगी या गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आरोपी के वित्तीय लेन-देन, संपत्तियों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोश लोगों की भी बारीकी से पड़ताल कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि हिमाचल के युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने वाले मुख्य सप्लायरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!