Himachal: खेलते-खेलते पानी की बाल्टी में डूब गई डेढ़ साल की मासूम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Vijay, Updated: 24 Sep, 2026 01:10 PM

incident occured in himachal

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र के तहत एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहां किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी परिवार की डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई।

भराड़ी (राकेश): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में पुलिस थाना भराड़ी क्षेत्र के तहत एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहां किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी परिवार की डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अनाविया प्रवीण (डेढ़ वर्ष) पुत्री जाहिद अंसारी के रूप में हुई है। जाहिद अंसारी मूल रूप से गांव श्रीनगर, जिला भागलपुर, बिहार के रहने वाले हैं और वर्तमान में अपने परिवार के साथ भराड़ी में किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रहे हैं। यह दर्दनाक घटना मंगलवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि बच्ची की मां कुछ देर के लिए शौचालय गई थी और डेढ़ साल की मासूम अनाविया रसोईघर में खेल रही थी। खेलते-खेलते अचानक बच्ची संतुलन खो बैठी और वहां रखी करीब 20 लीटर पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई।

शौचालय से वापस लौटने पर जब मां ने अपनी बच्ची को बाल्टी में डूबा हुआ देखा तो उसके होश उड़ गए। बदहवास मां ने तुरंत चीख-पुकार मचाई और पास ही एक दुकान पर काम कर रहे अपने पति को घटना की सूचना दी। परिजन बिना समय गंवाए बच्ची को तुरंत भराड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन के माध्यम से घटना की सूचना भराड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई व जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!