Bilaspur : तलाई सहकारी सभा के 23 ऋण डिफाल्टरों को गिरफ्तारी वारंट जारी, जमाकर्त्ताओं में जगी राहत की उम्मीद

Edited By Swati Sharma, Updated: 12 Sep, 2026 01:50 PM

arrest warrants issued against 23 loan defaulters of talai cooperative society

सहकारी सभा सीमित तलाई में बकाया ऋण की वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सभा से ऋण लेने वाले 23 ऋणियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। इन मामलों में कुल 1,10,60,090 रुपए की बकाया राशि बताई गई है।

शाहतलाई (बिलासपुर) : सहकारी सभा सीमित तलाई में बकाया ऋण की वसूली का मामला एक बार फिर चर्चा में है। सभा से ऋण लेने वाले 23 ऋणियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। इन मामलों में कुल 1,10,60,090 रुपए की बकाया राशि बताई गई है। अब निर्धारित तिथियों पर होने वाली वारंट कार्रवाई से उन जमाकर्ताओं की उम्मीदें भी जुड़ी हैं, जिनकी मेहनत और खून-पसीने की कमाई सहकारी सभा में जमा है और वे लंबे समय से अपने धन की वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर भास्कर कालिया ने बताया कि सहकारी सभा तलाई के 23 ऋणियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित मामलों में वारंट की कार्रवाई की जाएगी तथा बकाया ऋण की वसूली के लिए नियमानुसार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

17, 23 व 24 सितम्बर को होगी कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 ऋणियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की कार्रवाई 3 अलग-अलग तिथियों में की जाएगी। 17 सितम्बर को 5 ऋणियों, 23 सितम्बर को 8 ऋणियों तथा 24 सितम्बर को 10 ऋणियों के खिलाफ वारंट कार्रवाई निर्धारित है। 17 सितम्बर को निर्धारित 5 मामलों में 26,96,456 रुपए, 23 सितम्बर को गे 81 8 मामलों में 45, 1,53,076 53, रुपए तथा 24 सितम्बर को 10 मामलों में 38,10,558 रुपए की वकाया राशि वताई गई है। अब सभी की निगाहें इन तीनों तिथियों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। महत्वपूर्ण यह रहेगा कि वारंट की कार्रवाई के बाद कितनी बकाया राशि की वास्तविक वसूली हो पाती है और उससे सहकारी सभा में जमा धनराशि की वापसी का इंतजार कर रहे लोगों को कितनी राहत मिलती है।

जमाकर्त्ताओं में जगी राहत की उम्मीद

सहकारी सभा में जमा पूंजी को लेकर लंबे समय से चिता जताई जाती रही है। ऐसे में ऋणियों से वकाया राशि की रिकवरी होने पर जमाकर्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, जमाकर्ताओं को कितनी राशि और किस समय वापस मिल पाएगी, यह सभा की वास्तविक वित्तीय स्थिति, उपलब्ध धनराशि, कुल देनदारियों तथा संवंधित विभाग की नियमानुसार प्रक्रिया पर निर्भर करेगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!