Shimla: रिमांड में टूटे तस्कर तो चंडीगढ़ तक पहुंची शिमला पुलिस, ड्रग्स का मेन सप्लायर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2026 04:23 PM

main drug supplier arrested

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा और मैथ क्रिस्टल/आईस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

रोहड़ू (बशनाट): जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा और मैथ क्रिस्टल/आईस सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करी के नैटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार थाना कोटखाई में 29 मार्च, 2026 को अभियोग संख्या 35/2026 के तहत धारा 109, 121(1), 132, 221, 3(5) बीएनएस, 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट तथा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही रमणजीत सिंह निवासी मोहाली (पंजाब) और रुबल चौहान निवासी तहसील कोटखाई को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो गैस सिलैंडर पिस्टल, एक छोटा चाकू, करीब 6 ग्राम मैथ क्रिस्टल/आईस तथा 2 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई थी।

पुलिस रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में आरोपी रमणजीत सिंह ने खुलासा किया कि उसने चिट्टा और मैथ क्रिस्टल/आईस चंडीगढ़ के गोलू नामक व्यक्ति से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पूरे नैटवर्क को खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस ने मामले के मुख्य सप्लायर गोलू (29) निवासी डड्डूमाजरा, सैक्टर-38 वैस्ट, चंडीगढ़ को बीते शनिवार चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि वर्ष 2026 में एनडीपीएस मामलों की जांच की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया गया है, जिसके चलते नशा तस्करी के बड़े नैटवर्कों को ध्वस्त करने में सफलता मिल रही है। पुलिस द्वारा बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से मुख्य सप्लायरों और नैटवर्क संचालकों तक पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ सख्त और सुनियोजित अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!