Kullu News: इलाज के लिए PGI गई थीं मालकिन, पीछे से घर में नौकरानी ने कर दिया ये कांड

Edited By Vijay, Updated: 02 Aug, 2026 05:41 PM

maid runs away with jewelry from the house

कुल्लू जिले के पतलीकूहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसेई में एक चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक परिवार द्वारा अपनी छोटी बच्ची की देखभाल के लिए रखी गई घरेलू सहायिका (नौकरानी) ने ही घर में सेंधमारी कर दी।

नग्गर/कुल्लू: कुल्लू जिले के पतलीकूहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसेई में एक चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक परिवार द्वारा अपनी छोटी बच्ची की देखभाल के लिए रखी गई घरेलू सहायिका (नौकरानी) ने ही घर में सेंधमारी कर दी। आरोप है कि महिला अपने एक परिचित के साथ मिलकर घर से लगभग 7 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और मेकअप का सामान चुराकर फरार हो गई है। शिकायत मिलने के बाद पतलीकूहल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले की मूल निवासी दीक्षा अरोड़ा पिछले 4 वर्षों से सरसेई में किराए के मकान में रह रही हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक महीने पहले उन्होंने अपनी 18 माह की बच्ची की देखभाल के लिए मंडी जिले के जोगिंद्रनगर की रहने वाली बिपना देवी को काम पर रखा था। उसे रहने के लिए साथ वाला कमरा भी दिया गया था। 29 जुलाई को दीक्षा इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ गई हुई थीं, जबकि उनके पति धमसू स्थित अपने होटल के कामकाज में व्यस्त थे। घर को सूना पाकर नौकरानी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

30 जुलाई की सुबह जब दीक्षा अरोड़ा चंडीगढ़ से वापस अपने घर सरसेई लौटीं तो उन्होंने पाया कि बिपना देवी अपने कमरे से सारा सामान लेकर गायब थी और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। शक होने पर जब उन्होंने अपनी अलमारी की जांच की तो उनके होश उड़ गए। अलमारी में रखे सोने और चांदी के तमाम आभूषण व अन्य कीमती सामान नदारद था। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी हुए सामान में सोने और चांदी के कई महंगे आभूषण शामिल हैं। इनमें 1 सोने की चेन, सोने के झुमके, 1 सोने की अंगूठी, 1 मंगलसूत्र, 7 जोड़ी चांदी की पायल, 4 चांदी के कड़े, 2 जोड़ी चांदी के झुमके और 4 चांदी की अंगूठियां शामिल हैं। इसके अलावा आरोपी महिला अलमारी से 3 सूट और एक मेकअप किट भी चुरा ले गई। इस पूरे सामान की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपए आंकी गई है।

चोरी का पता चलने के बाद जब परिजनों ने होटल स्टाफ से पूछताछ की तो एक अहम सुराग हाथ लगा। होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे बिपना देवी को उसके एक परिचित व्यक्ति हनी के साथ होटल से बाहर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटे। दीक्षा अरोड़ा का आरोप है कि बिपना देवी और हनी ने मिलकर साजिश के तहत इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं शिकायतकर्ता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पतलीकूहल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच एएसआई बलराज कर रहे हैं। पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!