Himachal: हाईवे पर अचानक फट पड़ी पहाड़ी...पत्थरों व मलबे में दबी गाड़ी, 2 लोग घायल

Edited By Vijay, Updated: 11 Aug, 2026 04:07 PM

landslide on nh 305 car burried under stones and debris

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी मार्गों पर इन दिनों सफर करना किसी जानलेवा खतरे से कम नहीं है। मंगलवार सुबह कुल्लू जिले के आनी में नैशनल हाईवे-305 पर एक चलती गाड़ी पर अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर पड़ा।

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी मार्गों पर इन दिनों सफर करना किसी जानलेवा खतरे से कम नहीं है। मंगलवार सुबह कुल्लू जिले के आनी में नैशनल हाईवे-305 पर एक चलती गाड़ी पर अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूट कर गिर पड़ा। इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह से भारी-भरकम पत्थरों और मलबे के नीचे दब गई। सोशल मीडिया पर इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे आनी के किरण बाजार और बराड़ के बीच पेश आया। कार सवार 2 लोग हाईवे से गुजर रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और मलबा खिसकने लगा। इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता या गाड़ी पीछे हटाता, भारी मलबा गाड़ी के ऊपर आ गिरा। मलबे के वजन से गाड़ी बुरी तरह पिचक गई और दोनों सवार अंदर ही फंस गए।

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऐसे में वहां मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग देवदूत बनकर सामने आए। उन्होंने बिना समय गंवाए मलबे में दबी गाड़ी से दोनों सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दूसरे की हालत गंभीर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रामपुर के खनेरी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वह इलाका अब एक डेंजर जोन में तब्दील हो गया है। वहां अभी भी पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों में दहशत है। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। प्रशासन की टीम इस संवेदनशील स्थान पर लगातार नजर रखे हुए है ताकि भविष्य में किसी अन्य बड़े हादसे को टाला जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!