हिमाचल में 15 अगस्त का रोस्टर जारी: CM सुक्खू हमीरपुर में फहराएंगे तिरंगा, लिस्ट से मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम गायब!

Edited By Vijay, Updated: 07 Aug, 2026 08:27 PM

himachal 15 august roster vikramaditya singh missing from duty list

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों का आधिकारिक रोस्टर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री,...

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य और जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों का आधिकारिक रोस्टर जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष की ड्यूटियां लगाई गई हैं। हालांकि, इस आधिकारिक सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को किसी भी जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता का दायित्व नहीं सौंपा गया है।

बड़सर (हमीरपुर) में होगा राज्य स्तरीय समारोह
मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर  में आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से आरंभ होगा। सरकार द्वारा 11 जिलों के लिए जारी किए गए रोस्टर में एक ओर जहां कैबिनेट मंत्रियों और यहां तक कि एक विधायक को समारोह की अध्यक्षता सौंपी गई है, वहीं कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का नाम इस पूरी सूची से गायब है। विक्रमादित्य सिंह का नाम सूची में क्यों शामिल नहीं है, इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन उनका नाम सूची में न होना राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। 

PunjabKesari

उपमुख्यमंत्री चम्बा जिले में करेंगे समारोह की अध्यक्षता 
रोस्टर के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों द्वारा की जाएगी। बिलासपुर जिले में राज्य विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि चम्बा जिले में समारोह की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इसी तरह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल सोलन में और कृषि मंत्री चंद्र कुमार कांगड़ा जिले के धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। कुल्लू जिले में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान तिरंगा फहराएंगे, वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को जनजातीय जिले किन्नौर के रिकांगपिओ में समारोह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजधानी शिमला में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा, ऊना जिले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सिरमौर जिले के नाहन में टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग मंत्री राजेश धर्माणी और मंडी जिले में आयुष मंत्री यादविंदर गोमा स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

लाहौल-स्पीति में विधायक फहराएंगे तिरंगा
कैबिनेट मंत्रियों के अलावा इस सूची में एक नाम विधायक का भी शामिल है। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में किसी मंत्री की बजाय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को तिरंगा फहराने और समारोह की अध्यक्षता करने का दायित्व सौंपा गया है।

सभी डीसी और एसपी को दिए गए निर्देश
हिमाचल प्रदेश सरकार के उप सचिव अनिल कुमार के हस्ताक्षर से जारी इस अधिसूचना की प्रतियां प्रदेश के सभी प्रशासनिक सचिवों, पुलिस महानिदेशक, सभी मंडलायुक्तों, विभागाध्यक्षों और विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को भेज दी गई हैं। राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस रोस्टर के अनुसार अपने-अपने जिलों में समारोह के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!