Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Aug, 2026 10:04 AM

Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर रविवार को नदी-नाले में बहे दो लोगों के शव बरामद हुए। वहीं, इन दुखद घटनाओं से पूरे इलाके में शोक की लहर है। बरामद शवों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक व्यक्ति विदेशी...
Kullu News : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पर रविवार को नदी-नाले में बहे दो लोगों के शव बरामद हुए। वहीं, इन दुखद घटनाओं से पूरे इलाके में शोक की लहर है। बरामद शवों की पहचान कर ली गई है, जिनमें से एक व्यक्ति विदेशी नागरिक है और दूसरा स्थानीय निवासी था जो पिछले कुछ दिनों से लापता था।
जानकारी के मुताबिक, पहली घटना ओल्ड मनाली के पास बहने वाले मनालसू नाले की है। यहां प्रशासन को मौसम दरनाल (पुत्र इच्छा राम) का शव मिला। मृतक मौसम दरनाल मूल रूप से नेपाल के जिला झापा (गांव शिंगशार, डाकघर सुरंगा) का रहने वाला था। वह ओल्ड मनाली में सिलाई का काम करके अपना जीवन यापन करता था।
वहीं, दूसरी घटना पार्वती नदी की है, जहां से 25 वर्षीय देवेंद्र कुमार का शव बरामद हुआ है। देवेंद्र मणिकर्ण के शांगणा गांव (डाकघर मणिकर्ण) का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र बीते 23 जुलाई से लापता था और उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की कार्रवाई की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें