Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Aug, 2026 01:40 PM

Kullu News : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर के बाद अब सैंज से एक और महिला लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना सैंज में एक व्यक्ति द्वारा अपनी भाभी की गुमशुदगी संबंधी शिकायत...
Kullu News : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर के बाद अब सैंज से एक और महिला लापता हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना सैंज में एक व्यक्ति द्वारा अपनी भाभी की गुमशुदगी संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई। शिकायत के अनुसार महिला 31 जुलाई को लगभग 4:00 बजे ग्राम पंचायत दुशाहड़ की विशेष ग्राम सभा में शामिल होने के बाद अपनी सास से मायके जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद से घर वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद है।
शिकायत के आधार पर थाना सैंज में अभियोग धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। एस.पी. मदन लाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें