कुल्लू पुलिस ने चम्बा से गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी, जानिए क्या है मामला

Edited By Vijay, Updated: 21 Apr, 2021 04:22 PM

kullu police arrested proclaimed offender from chamba

कुल्लू पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा कई मामलों में उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने वर्ष 2013 के एक मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को चम्बा से गिरफ्तार किया है। वहीं अब उसे अदालत में...

कुल्लू (संजीव जैन): कुल्लू पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा कई मामलों में उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। कुल्लू पुलिस की विशेष टीम ने वर्ष 2013 के एक मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को चम्बा से गिरफ्तार किया है। वहीं अब उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार निवासी चम्बा पर वर्ष 2013 में कुल्लू थाना में डीजल चोरी का मामला दर्ज हुआ था लेकिन उसके बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके चलते अदालत ने वर्ष 2019 में उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया था। उसके बाद से ही कुल्लू पुलिस की विशेष टीम इसकी तलाश में जुटी हुई थी। बीते दिन ही कुल्लू पुलिस द्वारा चम्बा से उक्त उद्घोषित अपराधी पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि उद्घोषित अपराधी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं ऐसे मामलों में फरार चल रहे लोगों को पकड़ने के लिए कुल्लू पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!