Una: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म! पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, जानें कौन है आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 06 Sep, 2026 11:58 AM

crime in una

शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न और कथित दुष्कर्म के आरोप में अम्ब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने आरोपी फौजी को बिहार स्थित उसकी यूनिट से दबोचा है।

अम्ब (अश्विनी): शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न और कथित दुष्कर्म के आरोप में अम्ब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस ने आरोपी फौजी को बिहार स्थित उसकी यूनिट से दबोचा है। यह गिरफ्तारी मामला दर्ज होने के करीब 4 महीने बाद हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 26 वर्षीय युवती ने बीते 10 मई को अम्ब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में पीड़िता ने पंजाब निवासी उक्त युवक पर आरोप लगाया था कि उसने शादी का झूठा वायदा करके करीब दो वर्षों तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। युवती का आरोप है कि लंबे समय तक यौन उत्पीड़न करने के बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद अम्ब पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस पिछले 4 महीनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी कड़ी में खुफिया जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर शुक्रवार रात अम्ब पुलिस की एक टीम ने बिहार में दबिश दी और आरोपी को उसकी यूनिट से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिमाचल लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पूछताछ के लिए उसका रिमांड मिल गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब, अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य कोई तथ्य तो नहीं छिपाए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!