Edited By Kuldeep, Updated: 07 Sep, 2026 07:51 PM

गवाली में युवक की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों को सोमवार को मंडी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
पधर (किरण): गवाली में युवक की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों को सोमवार को मंडी न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायालय ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार रैस्टोरैंट में किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की बात सामने आई थी। इसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि युवक की मौत के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि घटना के समय वहां क्या हुआ था और युवक की तबीयत बिगड़ने से लेकर अस्पताल पहुंचने तक पूरा घटनाक्रम क्या रहा। थाना प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।