Kangra: नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.25 किलो चरस मामले में नगरोटा बगवां से तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 04 Sep, 2026 10:21 PM

third accuesd arrested in hashish case

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। भवारना पुलिस ने 1 किलो 254 ग्राम चरस मामले में बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज (नशे के नैटवर्क) को खंगालते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।

भवारना (अतुल/वर्मा): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। भवारना पुलिस ने 1 किलो 254 ग्राम चरस मामले में बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज (नशे के नैटवर्क) को खंगालते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अवैध खेप के मुख्य तार से जुड़े तीसरे आरोपी को नगरोटा बगवां से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शनौकरी उर्फ शौंकी उर्फ रौकी (32) निवासी बलधर, तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है।

बता दें कि कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने 27 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने भवारना थाना क्षेत्र के अंतर्गत परौर रेलवे स्टेशन के पास एक गाड़ी को जांच के लिए रोका था। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद हुई थी। मौके पर पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीप कुमार (32) निवासी गांव बालकरूपी, जोगिंद्रनगर (मंडी) और काली राम (28) निवासी गांव दुमाण, पधर (मंडी) के रूप में हुई थी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि मंडी जिले के दोनों तस्कर इतनी बड़ी मात्रा में चरस की खेप लेकर कांगड़ा में किसे डिलीवरी देने आ रहे थे। पुलिस थाना भवारना की टीम ने जब पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ की, तो इस ड्रग नैटवर्क के मुख्य सप्लायर/रिसीवर के रूप में नगरोटा बगवां के शनौकरी उर्फ रौकी का नाम सामने आया। नाम का खुलासा होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रौकी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार कर लिया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!