Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Sep, 2026 05:01 PM

निरमंड में एक लड़की और कुल्लू में एक महिला लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्रों में आरोप लगाया है कि कोई इन्हें बहला-फुसलाकर ले गए हैं।
Kullu News : निरमंड में एक लड़की और कुल्लू में एक महिला लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्रों में आरोप लगाया है कि कोई इन्हें बहला-फुसलाकर ले गए हैं।
12 वर्षीय बेटी लापता
पुलिस के अनुसार, थाना निरमंड में एक नेपाली ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते 30 जुलाई को शाम 7 बजे जब वह और उसकी पत्नी काम के बाद अपने क्वार्टर लौटे तो वहां उनकी 12 वर्षीय बेटी नहीं थी। काफी तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत में उनकी बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने की आशंका जताई गई है।
लापता लड़की व महिला की तलाश जारी
दूसरी घटना के तहत ऑनलाइन सीसीटीएनएस पोर्टल के जरिए मिली जीरो एफआईआर और बंजार के एक गांव के व्यक्ति के बयान पर बंजार थाना में केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी वर्ष 2015 में शादी हुई थी और 2 बच्चे हैं। 2022 में पारिवारिक झगड़ों के कारण उसकी पत्नी उसे व बच्चों को छोड़कर कुल्लू में रहने लगी थी। शिकायत के अनुसार, महिला कुल्लू के सरवरी में एक क्लाथ हाऊस चलाने वाले के साथ रह रही थी। कुल्लू जाने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि उसकी पत्नी 15-20 दिन पहले बिना किसी को बताए चली गई थी। 26 अगस्त से कुल्लू, ढालपुर, सुल्तानपुर और दूसरी जगह तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता ने संदेह जताया है कि कोई उसे कहीं ले गया होगा। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच चल रही है और जल्द लापता लड़की व महिला तलाश लिया जाएगा।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें