कौल सिंह साथ चले हम दिखाएंगे कहां हुआ है विकास : जयराम

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 25 Jul, 2021 01:40 PM

kaul singh walks together we will show where development has happened jairam

कौल सिंह ठाकुर हमारे साथ चले हम दिखाएंगे द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कहां पर विकास हुआ है।

पधर (किरण) : कौल सिंह ठाकुर हमारे साथ चले हम दिखाएंगे द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कहां पर विकास हुआ है। मंडी जिला के दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने द्रंग के भटोग में शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता घेरते हुए कहा कि उन्हें तथ्यों पर बात करनी नहीं आती है। यदि कौल सिंह ठाकुर द्रंग में घूमते हैं तो उन्हें विकास न होने की बातें नहीं करनी चाहिए। द्रंग विस क्षेत्र का यदि पिछला रिकॉर्ड खंगाला जाए तो जितनी योजनाओं का शिल्यान्यास और उद्घाटन आज किए गए हैं आज दिन तक कभी नहीं हुए है। यहां तक सराज में भी इतने विकास कार्य नहीं हुए है।
द्रंग ओर सराज की भौगोलिक परिस्थितियां करीब एक समान है। यहां के लोगों के पीठ का बोझ कम करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। विकट परिस्थितियों में कार्य को रुकने नहीं दिया। द्रंग क्षेत्र में आज जितने कार्य हुए हैं उतने कभी नहीं हुए। कांग्रेस इतने लंबे समय तक सता में रहे लेकिन गाड़ियों में आना और लोगों को चुना लगाकर चले जाते थे। क्षेत्र में आते थे और भाषण देकर चले जाते थे। लोगों ने समझ लिया और भाजपा को मौका दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि ज्यादा शोर करने से बड़ा काम नहीं होता। शालीनता से भी कार्य किए जा सकते हैं। लोकसभा का उपचुनाव भी आ रहा है और मंडी की सीट तो हर हाल में चाहिए जिसके लिए आपका साथ ओर सहयोग चाहिए।
.......कौल को मानता था बड़ा भाई, अब वे आदर के योग्य नहीं रहे : जवाहर
द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर का मान सम्मान करता था और बड़ा भाई की तरह मानता था लेकिन अब वे आदर के योग्य नहीं रहे हैं। कांग्रेस नेता को द्रंग में जयराम सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का स्पष्टीकरण चाहिए तो खुले मंच में मेरे से कभी भी डिबेट कर लें। मुख्यमंत्री जयराम से प्रश्न पूछने की कौल की हैसियत नहीं है। 
कौल बताए कि पजौंड़ नाला पेयजल स्किम आज तक पूरा क्यों नहीं कर पाए। आज मुख्यमंत्री ने पजौंड़ स्किम तैयार कर जनता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार यह हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री साढ़े तीन सालों में चौथी बार द्रंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण को लेकर पहुंचे है। इससे पहले मुख्यमंत्री तब आते थे जब कोई राजनीतिक संकट आया हो या चुनावों हो।
द्रंग में दो सौ करोड़ रुपए की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन एक साथ हुए हैं। 40 सालों में ये पहली बार हुआ है कि इतने बड़े बजट की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास एक साथ हुए है। यह सब तभी संभव हुआ है जब जयराम मंडी जिला से मुख्यमंत्री बने हैं। 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!