Shimla: जुलाई माह बीतने पर भी शुरू नहीं हुई एचएएस व एलाइड भर्ती प्रक्रिया : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Jul, 2026 10:28 PM

shimla recruitment process jairam

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जुलाई माह बीतने के बाद भी राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) और एलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाई है।

शिमला (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि जुलाई माह बीतने के बाद भी राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) और एलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि इस भर्ती की तैयारी हजारों युवा कर रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री अपनी मित्र मंडली को सेवा विस्तार से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा कि एचएएस और एलाइड भर्ती प्रक्रिया कोविड के समय में भी सुचारू रूप से चलती रही, जिसे वर्तमान सरकार को मौजूदा समय में भी जारी रखना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नौकरियों के नाम पर सदन से लेकर सड़क तक झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से खत्म की नौकरियों में जेओए लाइब्रेरी भर्ती का ताजा मामला है, जिसमें सरकार की तरफ से मार्च, 2024 से ही 771 पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती की जानी थी। इनमें से 235 पदों पर वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी थी, लेकिन 78 पदों पर भर्ती शुरू हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 5 लाख नौकरियों की झूठी गारंटी देकर सत्ता हासिल की थी और सत्ता में आने के बाद पद समाप्त करने की मुहिम चला रखी है।

कभी एसडीओ, कहीं ड्राइवर तो कहीं पर चौकीदार के पद खत्म किए जा रहे हैं। इस तरह एक साथ डेढ़ लाख से ज्यादा पद समाप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। कोविड के समय अपनी जान पर दांव पर लगाने वाले युवाओं को नौकरी से निकालने के अलावा फिनायल बेचने वाले मित्रों ने नर्स भर्ती के लिए आऊटसोर्स एजैंसियां खोल रखी हैं। उन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया। सामान्य भर्ती के अलावा जो भर्तियां न्यायालय के संज्ञान में हैं, उनकी स्टेटस रिपोर्ट भी सरकार उच्च न्यायालय को उपलब्ध करवाने से कतरा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!