बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में प्रधानाचार्य सस्पैंड

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Dec, 2019 05:02 PM

kakira schoolgirl molestation principal suspend

चुवाड़ी शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को आज शिक्षा विभाग शिमला ने एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सस्पैंड कर दिया है।

ककीरा, (रवि): चुवाड़ी शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को आज शिक्षा विभाग शिमला ने एक छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सस्पैंड कर दिया है। नियमों के अनुसार यदि कोई सरकारी कर्मचारी पुलिस हिरासत में भेजा जाता है तो उसे सस्पैंड होना ही होता है। उक्त प्रधानाचार्य पर चुवाड़ी पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी इस माह की 18 तारीख तक न्यायिक हिरासत में है। विभाग ने उसके सस्पैंशन के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा उपनिदेशक उच्च देवेन्द्र पाल ने सम्पर्क करने पर बताया कि बच्ची के यौन उत्पीडऩ के मामले की शिकायत उन्हें पुलिस के माध्यम से मिली है। विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट निदेशालय में भिजवा दी है जिस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!