Edited By Kuldeep, Updated: 02 Aug, 2026 09:14 PM

पुलिस ने चोरी के मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी की है।
बीबीएन (ठाकुर): पुलिस ने चोरी के मामले में साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी की है। पुलिस थाना मानपुरा में पंजीकृत एक अभियोग में लोधीमाजरा स्थित एक उद्योग से करीब 1,54,000 रुपए मूल्य की एल्युमिनियम फॉयल चोरी होने के मामले में 2 आरोपियों प्रवीण कुमार निवासी गांव मानपुरा, डाकघर लोधीमाजरा, तहसील बद्दी और मो. रफीक निवासी गांव पगुपुरा, जिला संभल, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान तथा वारदात में इस्तेमाल की गई वैगनआर गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक अशोक वर्मा ने दी है।