Bilaspur: 2 दिन के लिए मायके गई थी महिला, पीछे से घर में घुसे चोर...लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

Edited By Vijay, Updated: 03 Jun, 2026 06:35 PM

jewellery theft from house

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत पनोह में इन दिनों चोरों का खौफ इस कदर हावी है कि लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। बेखौफ चोर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।

घुमारवीं (जम्वाल): हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत पनोह में इन दिनों चोरों का खौफ इस कदर हावी है कि लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। बेखौफ चोर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ताजा मामला गत रात्रि पनोह पंचायत के गांव पनोह से सामने आया है, जहां चोरों ने  मनोज कुमारी पत्नी प्रवीण कुमार के घर को अपना निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार मनोज कुमारी पिछले दो दिनों से अपने मायके (मंडी) गई हुई थीं। उनका बेटा और बहू भी किसी काम से घर से बाहर थे। बंद मकान का फायदा उठाते हुए चोरों ने रात के अंधेरे में घर के ताले तोड़ दिए। जब मनोज कुमारी वापस अपने घर पहुंचीं, तो दरवाजों के टूटे ताले देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे लाखों रुपए के आभूषण व अन्य कीमती सामान गायब थे।

पनोह पंचायत में चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में पंचायत चुनाव के दिन चोरों ने सन्नौर गांव में भी एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था। शातिर बदमाशों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा। कुछ दिन पहले ही पनोह गांव के बीचोंबीच स्थित एक मंदिर से चोरों ने नकदी साफ कर दी थी। इससे कुछ माह पूर्व पनोह स्थित गुग्गा मंदिर में भी चोरी की वारदात हो चुकी है।

आए दिन हो रही इन चोरियों के कारण ग्रामीणों में भारी रोष और खौफ है। लोगों का कहना है कि चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है, जिससे उनके हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले पर डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मनोज कुमारी के घर हुई चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और गहनता से जांच शुरू कर दी है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इन वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर चोर पुलिस के शिकंजे में होंगे।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!