HRTC बस के कंडक्टर को ड्यूटी में कोताही बरतना पड़ा महंगा, जानिए क्या मिली सजा

Edited By Vijay, Updated: 02 Jul, 2022 05:19 PM

hrtc bus conductor had to pay for negligence on duty

जिला मुख्यालय से रेणुका जी-अरलू के लिए जाने वाली एचआरटीसी बस के परिचालक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार नाहन-रेणुका-अरलू बस रूट पर बस रवाना होनी थी.....

नाहन (दलीप): जिला मुख्यालय से रेणुका जी-अरलू के लिए जाने वाली एचआरटीसी बस के परिचालक को ड्यूटी में कोताही बरतने पर निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार नाहन-रेणुका-अरलू बस रूट पर बस रवाना होनी थी लेकिन रूट पर जिस परिचालक की ड्यूटी लगाई थी वह समय पर नहीं पहुंचा और न तो टिकट काटने वाली मशीन और न ही रूट से एकत्रित कैश कार्यालय में जमा करवाया। इसको देखते हुए एचआरटीसी के उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट मिलने के बाद आज उसे निलंबित कर दिया। इसकी पुष्टि एचआरटीसी के आरएम संजीव बिष्ट ने की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!