Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Oct, 2026 02:24 PM

जिला के चौपाल वन प्रभाग में एक महिला वन रक्षक के साथ ड्यूटी के दौरान फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है।
Shimla News : जिला के चौपाल वन प्रभाग में एक महिला वन रक्षक के साथ ड्यूटी के दौरान फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने, गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, अर्चना वन रक्षक एवं इंचार्ज फरिस्ट बीट पवास ब्लॉक झिकनीपुल रेंज चौपाल ने बताया कि वह सुबह करीब 10.54 बजे रिउनी में अपनी आधिकारिक ड्यूटी पर थीं। वहां से आरओ ऑफिस चौपाल लौटते समय उन्होंने विभागीय काम के सिलसिले में वरिंद्र धांटा नामक व्यक्ति को अपने मोबाइल नंबर से फोन किया था। यह कॉल वरिंद्र के खिलाफ वन विभाग में आई एक शिकायत के संदर्भ में पूछताछ के लिए की गई थी।
आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान वीरेंद्र घांटा अचानक भड़क गया और उसने महिला वन रक्षक के साथ बेहद भद्दी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। जब महिला गार्ड ने कड़ा एतराज जताया तो आरोपी ने उन्हें गंभीर अंजाम भुगतने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र धांटा के खिलाफ बीएनएस की धारा 79 (महिला की गरिमा भंग करना), 221 (लोक सेवक के काम में बाधा डालना) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें