Himachal : HRTC बस में बिना टोल टैक्स वसूलने पर यात्रियों ने जताई आपत्ति, विभाग ने बताए नियम

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Oct, 2026 03:54 PM

shimla objection raised over toll tax collection on buses

एचआरटीसी बसों द्वारा शिमला-चंडीगढ़ मार्ग पर धर्मपुर से शोघी तक बैठी सवारियों से भी टोल वसूली हो रही है, जबकि धर्मपुर से शोघी के बीच कोई भी टोल नहीं है। वहीं विभाग ने कहा कि शिमला-चंडीगढ़ रूट पर टैक्स वसूलने का प्रावधान है।

Shimla News : एचआरटीसी बसों द्वारा शिमला-चंडीगढ़ मार्ग पर धर्मपुर से शोघी तक बैठी सवारियों से भी टोल वसूली हो रही है, जबकि धर्मपुर से शोघी के बीच कोई भी टोल नहीं है। वहीं विभाग ने कहा कि शिमला-चंडीगढ़ रूट पर टैक्स वसूलने का प्रावधान है।

धर्मपुर से शोधी के लिए एचआरटीसी बस में किराए में टोल के 2 रुपए वसूलने पर सवारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। शिमला-चंडीगढ़ मार्ग पर यात्रा कर रहे यात्री अखिल कुमार ने बताया कि वह बीते दिन किसी काम से धर्मपुर गया था और धर्मपुर से आते हुए उन्होंने धर्मपुर से एचआरटीसी बस में सफर किया। एचआरटीसी की यह बस शिमला लोकल डिपो की थी। वहीं बस का नंबर एच.पी. 63डी-0326 था। इस दौरान परिचालक ने धर्मपुर से शोघी तक का 130 रुपए किराया काटा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने देखा कि टिकट में टोल टैक्स के 2 रुपए काटे गए हैं। यात्री ने सवाल उठाया कि धर्मपुर से शोघी तक कोई भी टोल नहीं है तो उससे टोल टैक्स के 2 रुपए क्यों काटे गए। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने चंडीगढ़ से सफर किया होता तो ऐसे में सनवारा में टोल आता है। ऐसे में माना जा सकता है कि 2 रुपए का टोल काटा गया। लेकिन जब यात्री धर्मपुर से शोघी या शिमला की ओर सफर कर रहा है तो टिकट में 2 रुपए का टोल टैक्स कैसे काटा जा सकता है।

उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग है कि जब यात्री टोल क्रॉस ही नहीं कर रहा है तो यात्री से टोल क्यों काटा जा रहा है। इस पर प्रबंधन स्पष्ट जानकारी दे और यह टोल काटना बंद करे। शिमला एचआरटीसी डीएम देवासेन नेगी ने बताया, "एचआरटीसी बस का रूट शिमला-चंडीगढ़ है, ऐसे में जब बस टोल रोड का प्रयोग कर रही है तो इसमें टैक्स लिया जाता है। ऐसे में यह टैक्स लगेगा। यह टैक्स प्रति यात्री 2 रुपए लिया जाता है।"

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!