Shimla: HP 52E-0001 नंबर ई-ऑक्शन के लिए खुला, 5 लाख रुपए न्यूनतम बोली

Edited By Vijay, Updated: 02 Oct, 2024 10:45 AM

hp 52e 0001 number open for e auction

हिमाचल प्रदेश में वाहन मालिकों में वीवीआईपी यानी फैंसी नंबरों के बढ़ते क्रेज में परिवहन विभाग ने इस बार शिमला ग्रामीण के लिए एचपी 52ई-0001 नंबर ई-ऑक्शन के लिए खोला है।

शिमला (राजेश): हिमाचल प्रदेश में वाहन मालिकों में वीवीआईपी यानी फैंसी नंबरों के बढ़ते क्रेज में परिवहन विभाग ने इस बार शिमला ग्रामीण के लिए एचपी 52ई-0001 नंबर ई-ऑक्शन के लिए खोला है। इच्छुक वाहन मालिक 5 अक्तूबर तक इस वीआईपी नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं। नंबर की न्यूनतम बोली 5 लाख रुपए से शुरू होगी। वहीं 2 हजार रुपए आरंभिक पंजीकरण फीस होगी।

वहीं आवेदक को बोली की 30 प्रतिशत राशि यानी 1 लाख  50 हजार रुपए पहले जमा करवानी होगी। यह राशि सफल बोलीदाता के अतिरिक्त अन्य को असफल रहने पर 5 दिनों के अंदर वापस कर दी जाएगी। वहीं सफल बोलीदाता यह नंबर नहीं खरीदता है तो उसकी पहले जमा करवाई गई 30 प्रतिशत राशि वापस नहीं होगी।  रविवार को पंजीकरण नहीं होगा। आवेदन केवल ई-ऑक्शन में भाग ले सकता है। 

बोली के लिए प्रारंभिक राशि 6 लाख इसके बाद बोली के न्यूनतम मूल्य 5 लाख की 10 प्रतिशत राशि जोकि 50 हजार के साथ ही बढ़ सकती है। बोली का अंतिम परिणाम रविवार को घोषित किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!